फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव दिन प्रतिदिन हो रहा है। इससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। रविवार की सुबह में बर्फीली हवाओं से लोगों को ठंड ने कंपाया तो दोपहर में खिली धूप से लोगों को राहत मिल गई।
रविवार की सुबह में बर्फीली हवा चलती रही। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इससे लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा, जबकि दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य के गर्मी का अहसास होना शुरु हो गया। दोपहर में लोगों को ठंड से पूरी तरह से राहत मिल गई।
इससे शहर से लेकर गांव तक चहल-पहल देखने को मिली। जबकि शाम होते ही ठंड एक बार फिर लोगों को अपना अहसास कराना शुरु कर दिया। इससे दिन ढलने के बाद लोगों को गर्म कपड़ा पहनना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड आगे भी बरकरार रहेगी। जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड का एहसास नहीं होगा। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज की गई।