सिद्धार्थनगर में एनएसएस के कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरूक करते छात्र और छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर में मंगलवार को स्वयं सेवकों ने स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। संगोष्ठी में महिलाओं को सजग होकर अपने और परिवार के सेहत की देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान हुई संगोष्ठी में हरिश्चंद्र यादव ने मानव विज्ञान के संदर्भ में स्वच्छता व स्वास्थ्य को एक-दूसरे के साथ पूरक बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सम्बंधी सभी समस्याओं के अधिकांश कारण स्वच्छता न होना होता है।
अगर घर की महिलाएं स्वच्छता के प्रति जागरूक हैं तो घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना होगा। घर के आस-पास गंदगी इकठ्ठा न होने दें। घर के साथ ही अपने शरीर का भी साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है।
गोष्ठी के बाद सभी स्वयं सेवकों ने क्षेत्र में घर-घर जाकर महिला मुखिया से मिलकर स्वच्छता की महत्ता समझाई। बच्चों व उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मान सिंह, रामकरन, राम उजागिर, हरिओम मिश्र, आदिल खान, पंकज गुप्ता, आरजू बानो, पिंकी यादव, साधना, पूजा गौतम आदि मौजूद रहे।