बांसी क्षेत्र के पीढ़ावागांव में फूस का मकान आग लगने से जला सामान। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आग से झोपड़ी जली, लाखों का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अकरा में शनिवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
क्षेत्र के अकरा गांव निवासी सीरत झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम झोपड़ी में आग लग गई। पीड़ित के मुताबिक जब आग लगी तो वह बगल को पड़ोसी के घर पर थे। आग की लपट देखकर इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट को चालू कर आग को बुझाने में सफलता पाई। घर में रखा चावल, दाल, गेहूं, कपड़ा जेवर जल गया। इसके साथ ही मकान बनाने के लिए पैसा एकत्रित करके करीब 80 हजार घर मे रखा था, वह भी जल गया। संवाद