फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 05 Jun 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। पड़रिया गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता खुशबू की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में वांछित पति दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को परसा रेलवे स्टेशन क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में विवाहिता खुशबू का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और दो ननदों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया था। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। लगातार दबिश के दौरान बृहस्पतिवार को आरोपी पति दिनेश यादव उर्फ बुडाऊ निवासी पड़रिया को परसा स्टेशन रेलवे क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें