गोल्हौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगीकुंड गांव में विवाहिता चंद्रकला की हत्या हो गई। मौत के मामले में गोल्हौरा पुलिस ने पति अजय यादव, सास कुसुम, ससुर रामपाल और ननद निशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सोमवार को पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को चंद्रकला का शव उसके घर के कमरे में छत के पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पर मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। एसओ रामदेव के मुताबिक गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। अन्य की तलाश की जा रही है।