फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र के ग्राम धरमौली में जंगल में संदिग्ध हालात में विवाहिता फूलमती (35) की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति इंद्रजीत (40 ) और ससुर राजाराम (58) को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धार्थनगर के उसका बाजार के कठहा गांव निवासी मृतका की मां चंद्रावती ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका फूलमती (35) का शव कुछ दिन पूर्व सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में जामुन के पेड़ से लटका मिला था। सूचना पर पहुंची मृतका की मां चंद्रावती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इंद्रजीत और ससुर राजाराम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गौरतलब है कि घटना वाले दिन पति का कहना था कि सुबह बच्चों को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद फूलमती घर से निकल गई थी। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला।
एसओ चौक मनीष पटेल का का कहना है विवाहिता की मौत के मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जा रही है। जांच रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें