फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हुसैन की बारगाह में आने से होता है शिक्षा का ज्ञान

Sun, 28 Jun 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम हटवा सादात स्थित इमामबारगाह जांबाज हुसैन में शनिवार को मुहर्रम की 11वीं तारीख पर मर्सिया मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को गाजीपुर से आए मौलाना उरूज अली ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शायरों ने अपने कलाम पेश कर की। नायाब हल्लौरी, सावन हल्लौरी, अम्मार हल्लौरी, आले रजा हल्लौरी, मौलाना जव्वार, खुलूस अंसारी और जमाल सहित अन्य शायरों ने हजरत जैनब की शान में कलाम पेश किए। मर्सियाख्वानी अंबर मेहंदी और उनके हमनवाओं ने की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मौलाना उरूज अली ने कहा कि कर्बला पूरी दुनिया को हक, सच्चाई और इंसाफ का पैगाम देता है। हजरत इमाम हुसैन ने दीन की रक्षा के लिए अपने 72 साथियों के साथ जो कुर्बानी दी, वह अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जुल्म के सामने कभी सिर नहीं झुकाना चाहिए। मौलाना ने आपसी भाईचारे और सौहार्द पर भी बल देते हुए कहा कि समाज में शिया और सुन्नी के बीच एकता बनी रहनी चाहिए। उन्होंने हजरत फातिमा और अहलेबैत के सम्मान का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

मजलिस के दौरान मौलाना ने कर्बला की घटनाओं और हजरत जैनब की कठिनाइयों का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर अकीदतमंद भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सरफराज रिजवी ने मजलिस में शामिल सभी अकीदतमंदों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें