फंदे से लटकी मिली इंटर के छात्र की लाश
मौत का कारण स्पष्ट नहीं, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव की घटना
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिंघोरवा गांव में शुक्रवार की देर रात इंटरमीडिएट के छात्र की कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकी हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के पीछे क्या कारण है। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सिंघोरवा गांव निवासी मोनू चौरसिया (20) पुत्र गणेश चौरसिया इंटरमीडिएट का छात्र था। वह शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में प्राइवेट पंजीकृत था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम वह खाना खाने के बाद घर में गया था। देर रात संदिग्ध हाल में कमरे की छत में लगे कुंडे में फंदे के सहारे लटकती हुई लाश मिली। मामले की जानकारी लगते ही सुबह लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में एसओ शोहरतगढ़ रामअशीष यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।