फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन

खेसरहा थानाक्षेत्र के करही बगही गांव का मामला
पिता के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा। थानाक्षेत्र के करही बगही गांव में बुधवार को एक विवाहिता की कमरे में छत के कुंडे के सहारे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र दुलही गांव निवासी शालिनी (26) की शादी चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही करही बगही गांव निवासी अजय के साथ हुई थी। अजय के मुताबिक बुधवार सुबह शालिनी मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। करीब तीन बजे शालिनी सबको खाना खिलाकर अपने कमरे में चली गई थी। अजय खुद कहीं चला गया था। इसके बाद घर पहुंचा तो अजय की मां कैलाशी ने उसे बताया कि शालिनी ने अपने कमरे में फंदे से लटक रही है। इसके बाद उसे तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही मायके वालों को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही शालिनी के पिता रामसुभग और भाई राकेश बगही पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष खेसरहा प्रदीप कुमार सिंह का कहना है शालिनी के पिता की तरफ से तहरीर मिली है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें