फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादलों के साथ बढ़ी उमस... किसान चिंतित

Mon, 15 Apr 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में तपती धूप से बचने के लिए  एक ही गमछे में जाते युवक। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। रविवार को बादलों के साथ उमस बढ़ गई है। वहीं बारिश की संभावना से किसान चिंतित है। मौसम बार-बार करवट किसान चिंतित हैं। अभी जिले में 30 प्रतिशत ही गेहूं की फसल काटी गई हैं। बारिश होने से पकी-पकाई फसल खराब होने की आशंका भी बनी हुई है। शहर में रविवार को सुबह से ही उमस रही। वही पूरे दिन बादलों का डेरा रहने से धूप नदारद रही। उमस के कारण बारिश का अंदेशा बना रहा। हालांकि शाम तक कहीं भी बारिश के समाचार नहीं मिले, लेकिन किसान चिंता में नजर आए। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं हैं। बादलों का आनाजाना लगा रहेगा। बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री होने से उमस बरकरार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें