फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बादल छाने से बढ़ गई उमस संक्रामक बीमारियों ने भी घेरा

विज्ञापन
शहर में दिन भर छाए रहे बादल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इससे लोगा पूरे दिन पसीने से तरबतर रहे। तीन दिनों से बारिश न होने से व तेज धूप से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं रविवार को बादलों के छाने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।
रविवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 35 फीसदी आर्द्रता रिकॉर्ड किया गया। गर्मी के चलते हर कोई परेशान दिखा। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। लोग वायरल फीवर, डायरिया व चर्म रोग से पीड़ित हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सेहत के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। वहीं बिजली जाते ही लोग घरों में उमसभरी गर्मी से परेशान हो जाते हैं। मौसम का मिजाज फिर गरमाने लगा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि प्री मानसून की बारिश नहीं होने के चलते गर्मी सताएगी।
वातावरण में आर्द्रता से उमस भी परेशानी करेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें