विजेता आफताब आलम को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान करते आयोजन सीमित के लोग। स्रोत विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। एक निजी जिम फिटनेस क्लब की तरफ से रविवार को कपिया चौराहे पर प्रदेश स्तरीय एआरएम रेसलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सिद्धार्थनगर के अलावा गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, महराजगंज सहित कई जिलों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 75 किलोग्राम रेसलिंग में मोहाना के ऋतिक जायसवाल ने प्रथम व खुनियांव के तारिक आलम द्वितिय स्थान पर रहे। 65 किग्रा के रेसलिंग में नौगढ़ के आफताब आलम प्रथम व शोहरतगढ़ के सुमित द्वितीय स्थान पर रहे व 55 किग्रा के रेसलिंग में अली खान प्रथम व द्वितीय स्थान पर मनीष रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक गौरव सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, शैलू सिंह, अंकित त्रिपाठी, विंध्याचल पांडेय, अर्जुन मद्धेशिया, बृजेश मिश्रा, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।