इटवा। नगर पंचायत इटवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर वार्ड (कपिया नकटी) में शुक्रवार की रात आंधी के साथ आई बारिश से एक पीपल का पेड़ जय कुमार के मकान पर गिर गया। इससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पर चेयरमैन विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसी जन-धन की हानि नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त मकान के लिए एसडीएम से बात करके मकान का मुआवजा दिलाने व नगर पंचायत से पीएम आवास योजना के तहत आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
ᕨ