डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में बुधवार की देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और किसान खेती बाड़ी में जुट गए। तेज हवा के चलते ग्राम हल्लौर में एक मकान के ऊपर खजूर का पेड़ गिर गया, जिससे मकान की छत व दीवार में दरार आ गई। आंगन में खड़ी दो साइकिलें, अनाज रखने की टंकी व चारपाई पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद