फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घोसियारी। खेसरहा थाना के कुर्थिया पुलिस चौकी क्षेत्र के कपियवा टोला टिकुहिया में 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना बुधवार रात 10 बजे के बाद की बताई जा रही है।
क्षेत्र के कपियवा गांव के टोला टिकुहिया झीनक उर्फ चेतराम (70) की बुधवार रात करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने बच्चों से पिता को डॉक्टर को दिखाने की बात कही। छोटा बेटा विजय पिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चार लड़के रामू, श्यामू, अनिल व विजय हैं। घटना के समय घर पर विजय मौजूद था। अन्य तीन लड़के बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। इस घटना को लेकर गांव तथा क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा रविंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। मृतक वर्षों से बीमार था। स्वजन उसको लेकर अस्पताल आए थे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें