कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाएं
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल, सीएचसी बसंतपुर, पीएचसी नौगढ़ का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी बंसतपुर और पीएचसी नौगढ़ का निरीक्षण किया। यहां मौजूद चिकित्सकों और कर्मियों को उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने व कोरोनारोधी टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश दिया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह ने सबसे पहले संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंची। कोविड-19 टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण कर कर्मियों को टीकाकरण बढ़ाने का निर्देश दिया। ऑपरेशन थियेटर, आईसीयू, एसएनसीयू आदि में जाकर उपलब्ध जानकारी ली। उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, जिला अस्पताल के हास्पिटल के मैनेजर डॉ. अनूप कुमार यादव, अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद मिश्र, महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह आदि उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का निरीक्षण किया। यहां कोविड-19 के कंट्रोल रूम को देखा। संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पिंक बूथ के बारे में पूछताछ भी की। इसी क्रम में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बांसी का निरीक्षण किया। इसके बाद उनकी अगुवाई में पीपल और बरगद का पौधा लगाया गया।