फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में हॉस्पिटल सील

विज्ञापन
लोटन बाजार के कोल्हुई मार्ग पर स्थित अस्पताल को सील करते एसीएमओ एसएन त्रिपाठी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में हॉस्पिटल सील
विज्ञापन

लोटन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कस्बे में छापा मारा और प्रभा हॉस्पिटल एवं जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। दो दिन पहले शनिवार को प्रभा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी।
परिजन की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो प्रभा हॉस्पिटल में बिना डॉक्टर के ही इलाज होने की पुष्टि हुई। अल्ट्रासाउंड सेंटर में अप्रिशिक्षित व्यक्ति के जांच करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रभा हॉस्पिटल में जब प्रसव पीड़िता पहुंची थी तो डॉक्टर की गैर मौजूदगी में इलाज शुरू कर दिया गया। बाद में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। जबकि अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो डॉक्टर मौजूद थे। हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोटन क्षेत्र के परसौना के गेल्हाडाड़ी निवासी सत्येंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी रीता को प्रसव पीड़ा होने पर वे प्रभा हॉस्पिटल में ले गए थे। वहां डॉक्टर नहीं थे और गंभीर स्थित देखते हुए रेफर भी नहीं किया गया। लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें