फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा शाखा लगाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

विज्ञापन
भारतभारी स्थित सरोवर और स्नान घाट की सफाई करते आप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तिरंगा शाखा लगाई, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भारतभारी नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को तिरंगा शाखा का आयोजन किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर भारतभारी स्थित प्राचीन सरोवर और घाट की साफ-सफाई की।
तिरंगा शाखा कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अशफाकउल्लाह खान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश राव और तिरंगा शाखा प्रमुख मंगलेश दुबे ने बताया कि आम आदमी पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक रविवार को तिरंगा शाखा कार्यक्रम चलाया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके योगदानों को याद किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतभारी नगर पंचायत प्रभारी जलाल अहमद एडवोकेट की अगुवाई में रविवार की शाम तथा सोमवार की सुबह साथियों के साथ सरोवर के अगल-अगल कूड़ा करकट, पॉलिथीन को हटाया गया। झाड़ू लगाकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर सफाई की गई। जलाल अहमद ने कहा कि प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। नगर को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान मोहम्मद सुफियान, महेश राव, नागेश्वर दुबे, शिव प्रसाद यादव, इमरान खान, लल्लन यादव पुनीत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें