फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Sat, 08 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
3 death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थनगर के इटवा पीएचसी से प्रसव के बाद गंभीर हालात में लाई गई युवती की जिला महिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसे इलाज में लापरवाही मानते हुए परिवार के लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक व लेबर रूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंचे सीएमएस डॉ. गनेश यादव से भी धक्कामुक्की करते हुए अभद्रता की गई। मामला पुलिस हस्तक्षेप के बाद संभल गया। बाद में पुलिस ने महिला चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. शगुफ्ता की तहरीर पर मृतका के ससुर बीडी चौधरी सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। बीडी चौधरी जिला अस्पताल गोरखपुर में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं और फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के पतिला निवासी चौधरी अभिनंदन सिंह की पत्नी विभा सिंह ने पीएचसी इटवा में शुक्रवार को दिन में 10 बजे एक बच्चे को जन्म दिया। शाम के समय परिजन उसे लेकर घर चले गए।  शुक्रवार रात 11 बजे  विभा को रक्तस्राव होने लगा। परिवार के लोग जब उन्हें पीएचसी इटवा लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर रेफर कर दिया। मरीज को रात 2.20 बजे महिला चिकित्सालय, बस्ती में भर्ती कराया गया, जहां उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ व ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शगुफ्ता को बंधक बना लिया।
इसी जानकारी होते ही मौके पर सीएमएस डॉ. गनेश यादव पहुंच गए। उनसे भी अभद्रता की गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी एसएन सिंह, कोतवाल केएम सिंह, एसओ पुरानी बस्ती सुधीर सिंह मय दल बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों को मुक्त कराया। 
विज्ञापन

बाद में इस मामले को लेकर चिकित्सक कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में चिकित्सक से दुर्व्यवहार, हंगामा करना सहित विभिन्न धाराओं में बीडी चौधरी सहित अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें