फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राहत की उम्मीद, आज से सिलिंडर की होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैली अव्यवस्था पर नियंत्रण के लिए शनिवार से होम डिलीवरी शुरू होगी। शुक्रवार को डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास भवन के गांधी सभागार में बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गैस सिलिंडरों का वितरण ‘प्रथम आवत-प्रथम पावत’ के आधार पर किया जाएगा। यानी जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। गोदाम पर सूचना चस्पा कर यह जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस तिथि तक की बुकिंग का वितरण किया जा रहा है।
डीएम ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। डीएम ने बताया कि कि यदि किसी कारणवश ओटीपी या डीएसी (डिलीवरी एथेन्टीकेशन कोड) प्राप्त नहीं होता है, तब भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी वितरण सूची के मिलान के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए एसडीएम, एसएचओ और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वितरण के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अभद्रता या अवरोध की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस बुकिंग ऑनलाइन अथवा मिस्ड कॉल के माध्यम से करें और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए होम डिलीवरी को प्राथमिकता दें। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा समेत सभी अफसर मौजूद रहे।
21 दिन बाद बुकिंग कराएं,चार दिन बाद ओटीपी मिलने पर आएं : दुसरी तरफ भागलपुर। रसोई गैस को लेकर अफरा तफरी के बीच के बीच शुक्रवार को भागलपुर एचपी गैस गोदाम पर 54 सिलिंडरों की बुकिंग हुई और 57 सिलिंडर बांटे गए जिलापूर्ति अधिकारी ने भागलपुर एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया और नियमानुसार सिलिंडर वितरण करने की हिदायत दी। जबकि एजेंसी पर बिना ओटीपी के सिलिंडर नहीं मिलने का नोटिस चस्पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें