फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के मोहल्ले में पूर्व प्रधान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद के मोहल्ले में पूर्व प्रधान के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में सांसद जगदंबिका पाल के मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे पूर्व प्रधान के कमरे का ताला तोड़कर चोर नकदी, आभूषण सहित दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। रविवार की शाम जब पूर्व प्रधान कमरे पर पहुंचे तो ताला टूटा होने के बाद चोरी की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा बाजार निवासी पूर्व प्रधान दिलीप पांडेय सदर थाना क्षेत्र के साड़ी गांव के पास एक सांसद जगदंबिका पाल के मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। बताया जा रहा है कि इसी बीच उनके पिता का निधन हो गया तो वह गांव चले गए थे। रविवार की दोपहर जब वह कमरे पर पहुंचे तो कमरे ताला टूटा हुआ मिला। दिलीप के मुताबिक चोर घर में घुसकर बक्सा में रखा चांदी का 12 सिक्का, दो सोने की चेन, एक सोने का झुमका सहित करीब दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए थे। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी है। बताया जाता है कि उनके बगल में जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा का भी मकान है। सूचना मिलने के बाद एसओ सदर डीसी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच किया है। डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें