फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी करे गांव की समिति

विज्ञापन
चिल्हिया थाना क्षेत्र में पल्टादेवी पुलिस चौकी पर गोष्ठी कर निगरानी सीमित चयन करते एसडीएम अनिल ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी करे गांव की समिति
विज्ञापन

फोटो-
कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए नामित नोडल अधिकारियों के साथ डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक की। समीक्षा करते हुए डीएम दीपक मीणा ने अन्य राज्यों से आने वालों से संबंधित नोडल अधिकारियों से ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संबंधित तहसीलों में थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। जिस व्यक्ति में कोविड-19 के कुछ लक्षण की संभावना रहेगी उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जा रहा है और सामान्य व्यक्तियों को 21 दिन होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। होम क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों की निगरानी के लिए गांवों में प्रधान की अध्यक्षता निगरानी समिति गठित की गयी है। ग्राम प्रधान उसकी निगरानी करते हुए सूचना संबंधित नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता समय-समय पर गांवों में अपने घरों में क्वारंटीन है उनकी जानकारी प्राप्त करेंगी। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक न्याय पंचायत में जाकर माइक के माध्यम से सोशल डिस्टेन्सिंग/मास्क पहनने तथा घर पर रहने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन नही करता है और अनावश्यक घूमता है तो एसडीएम को सूचित करे, जिससे उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीडीओ पुलकित गर्ग, एडीएम सीताराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें