फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड्स ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
दलित बच्ची को अगवा कर रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा होमगार्डों का धरना छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। गुस्साए होमगार्डों ने काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट परिसर से नारेबाजी करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शासन व प्रशासन दोनों चौकीदारों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल की तरह से होमगार्डों को वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है, इसके बाद भी सरकार हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। पंजाब की तरह यहां के भी होमगार्डों को 13500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाए।
होमगार्ड विभाग में व्याप्त दोहरी नीति व्यवस्था को समाप्त कर अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी को नियमित किया जाए। अजय सिंह ने कहा कि होमगार्ड जवान 24 घंटे ड्यूटी करते हैं, बावजूद उनका शोषण किया जा रहा है। इसे हर हाल में बंद किया जाए। होमगार्ड जवानों को पुलिस कर्मियों की तरह से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाए, नहीं तो विभाग को ही समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर समस्याओं को जल्द समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ अगस्त से लखनऊ में आंदोलन का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान बाल कृष्ण, विनोद तिवारी, पवन, राममनोहर, अभिनाथ मिश्र,  सूर्यकांत, रमेश, उमरा खान, सरिता,  संगीता, रामनरेश,विनोद मिश्र, चंद्र प्रकाश, प्रतिमा पांडेय, सूर्य प्रताप, गजेन्द्र त्रिपाठी, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें