फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास से मनाई गई होली

Tue, 14 Mar 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में होली खेलतीं महिलाएं व युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलेभर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। युवाओं की टोली विभिन्न स्थानों पर डीजे की धुनों और होली की गीतों पर खूब झूमी। होली मिलन का कार्यक्रम शाम से शुरू होकर देर रात तक चला। 
विज्ञापन

होली के त्योहार पर युवाओं में खासा उत्साह रहा। लोग होली के गीतों पर थिरकते व एक दूसरे से मिलते नजर आए और बधाई दी। मुख्यालय पर पूर्व चेयरमैन घनश्याम जायसवाल, एसपी अग्रवाल, अनिल मित्तल, श्यामसुंदर, अनिल सिंह, तेजू विश्वकर्मा और अनिल के साथ युवाओं की टोली ने नगर भ्रमण कर लोगों को होली की बधाई दी।
इटवा तहसील के कपिया में होली का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। शोहरतगढ़ के विभिन्न स्थानों पर होली के हुड़दंग में बच्चों ने खासी मस्ती की और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। युवतियों में भी त्योहार को लेकर खासा उत्साह रहा और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। 
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर स्थित रामलीला मैदान में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर किया। गले मिलकर होली की बधाई दिया।
नगर पंचायत डुमरियागंज अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। नवनिर्वाचित विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के लोगों ने गंगा-जमुनी संस्कार व विरासत को जीवित रखा है। संचालन गौरव मिश्रा ने किया। मां वटवासिनी जागरण ग्रुप के गायक अमरमणि दुबे व राजन पांडेय ने फगुआ गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, अभयराम पांडेय, अजय पांडेय, राजेश द्विवेदी, अज्जू, लवकुश आझा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बहेरिया, मंदिर चौराहे पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सपा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, अशोक गुप्ता, राहुल सिंह, रामप्रकाश गौतम, श्यामसुंदर अग्रहरि, उमाशंकर गोंड़, अशोक अग्रहरि, वंशीधर, डा. राजेश गौतम, मकेश्वर पांडेय, सुगंध अग्रहरि, रामदेव अग्रहरि, विजय बहादुर सिंह, बजरंगी अग्रहरि, शिवकुमार गौतम, रामशरण, सच्चिदानंद मिश्रा, भोला सोनी, राजू कन्नौजिया, अनिल गोंड़, राकेश शास्त्री, शिवपूजन, घनश्याम अग्रहरि, संतोष, सरवर मेंहदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें