फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिया के संपर्क मार्ग में बना होल, हादसे का डर

Fri, 31 May 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकारपार। बांसी तहसील क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित लमुही चौराहे के पास सड़क पर बनी पुलिया के संपर्क मार्ग में होल हो गया है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीर हादसे का शिकार बन सकते हैं। सड़क से आते-जाते जिम्मेदारों का ध्यान इस पर नहीं पड़ती।
विज्ञापन

बांसी-धानी मार्ग पर लमुही चौराहे के पूरब में बने पुलिया के संपर्क मार्ग में गड्ढा हो गया है, जिससे आवागमन करने वाले राहगीर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो सकते हैं। बांसी से निकलकर धानी जाने वाले मार्ग की लंबाई 30 किलोमीटर है। इस रास्ते प्रतिदिन लोगों का आवागमन बना रहता है। डुमरियागंज, इटवा, बांसी से निकलकर लोग धानी के रास्ते गोरखपुर तक का सफर तय करते हैं। सड़क पर आवागमन करने वाले लोग कभी भी पुलिया के एप्रोच में बने होल मे गिरकर चोटिल हो सकते हैं। जिससे हमेशा हादसे का डर बना रात है। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें