फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्टेडियम में आज होगी हॉकी की ट्राॅयल प्रतियोगिता

Thu, 29 Feb 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सब जूनियर बालिक की हाॅकी खेल का जिलास्तरीय ट्राॅयल प्रतियोगिता का आयोजना किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बताते चलें की छह मार्च से 11 मार्च तक अयोध्या जनपद में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसको लेकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 फरवरी को जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद जिले में ही मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन एक मार्च को किया जाएगा।
मंडल स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर नगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें। उसके बाद ट्रॉयल प्रतियोगिता में चयन खिलाड़ियों का अयोध्या में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। खिलाड़ियों को ट्राॅयल देने के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी, निवास प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कापी, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की फोटो कापी के साथ स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रॉयल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को सूचना दे दी गई है। सभी खिलाड़ियों का ट्राॅयल कराकर चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें