फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने लुटेरों को पकड़ने की मांग उठाई

Sat, 13 Aug 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सीओ डुमरियागंज को ज्ञापन देकर छिनैती के खुलासे का मांग करते हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। हियुवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सीओ डुमरियागंज को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम टड़वा पेट्रोल पंप के पास भाई-बहन से हुई लूट के मामले की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में लूट की घटना का पर्दाफास नहीं होता तो हियुवा कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे। प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े घटित लूट की घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग अब दिन में भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है।
दो माह पहले भी शाहपुर निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी के साथ टड़वां पेट्रोल पंप के पास उसी स्थान पर बदमाशों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने उस मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया था। अगर पुलिस तभी सक्रिय हो जाती तो शुक्रवार की घटना नहीं होती।
विज्ञापन

पुलिस सहायता केंद्र बेंवा से 500 मीटर दूर दुस्साहिसक घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज में गुंडागर्दी और अपराधिक घटनाओं को हियुवा बर्दाश्त नहीं करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में रामदेव गुप्ता, शशिप्रकाश अग्रहरि, महेश अग्रहरि, श्यामसुंदर अग्रहरि, राहुल सिंह, कमलेंद्र त्रिपाठी, घनश्याम गोंड, सीताराम पहलवान, अशोक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें