फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी में बढ़ने लगे पित्ती के मरीज

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के स्कीन की ओपीडी में मरीज देखते डॉ अरफुल खान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों पित्ती (अर्टिकेरिया) की समस्या बढ़ गई है। इससे खुजली के कारण त्वचा पर रेशेज, दाने, सूजन आदि हो रहे हैं। वर्तमान समय में इसकी समस्या अधिक हो रही है। डॉक्टरों का मानें तो खुजली कई दिनों तक हो सकती है और गंभीर अवस्था में खतरनाक भी हो सकती है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में स्किन रोग विभाग में गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में दाद, खाज, खुजली के अलावा अन्य कई बीमारियां भी लोगों को हो रही हैं। जो बाद में समस्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज के स्किन रोग विभाग में अर्टिकेरिया (शीतपित्त) के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में इसके प्रतिदिन 30 से 40 मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। इसमें खुजली की समस्या अधिक हो रही है। डॉ. अरफुल खान ने बताया कि अर्टिकेरिया (शीतपित्त) ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर के हिस्से जैसे चेहरा, होंठ, जीभ, गला, त्वचा, कान आदि पर खुजली होने लगती है।
विज्ञापन

आमतौर पर गर्मी के समय पसीना आने, त्वचा पर दाने होने या मच्छर काटने के कारण खुजली होने लगती है।
त्वचा पर खुजली बहुत कम समय के लिए होती है और खुजाने पर यह शांत हो जाती है, लेकिन जब यह खुजली जरूरत से ज्यादा परेशान करे तो यह सामान्य नहीं रह जाती है।औ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें