फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिस्ट्रीशीटर सभासद की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, पहुंचा हाईकोर्ट

Sat, 28 Feb 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के मंगल के बाजार में करीब दो माह पूर्व सूजा पठान के घर फायरिंग के मामले में आरोपी सभासद संजय पटेल की अग्रिम जमानत अर्जी सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके खिलाफ उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें 17 अप्रैल को तारीख पड़ी है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की घेराबंदी के बावजूद आरोपी सभासद संजय पटेल नेपाल भाग गया। शुरू में उसकी लोकेशन नेपाल के नवलपरासी में मिली थी। इन दिनों उसकी लोकेशन काठमांडो में मिल रही है। कानूनी अड़चनों के कारण पुलिस उसे नहीं गिरफ्तार कर पा रही है।
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के मंगल बाजार वार्ड नंबर 11आर्य समाज मंदिर के सूजा पठान के घर 12 जनवरी की रात को सूजा पठान के घर नकाबपोशों बदमाशों ने असलहा से फायरिंग की थी। सूजा पठान के पिता मुस्ताक अहमद खान की तहरीर पर नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है। दूसरे दिन ही कस्बे के राम जानकी घाट से पांच नामजद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था और बाकी आरोपी सभासद संजय पटेल, आसिफ अली, आदित्य सिंह और ऋषभ सिंह भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस नेपाल सीमाक्षेत्र पर कई दिनों तक घेराबंदी की, लेकिन आरोपी सभासद नेपाल भागने में सफल हो गया। नेपाल में जिस स्थान पर आरोपी सभासद अपने गुर्गों के साथ रह रहा है, उसकी लोकेशन भी पुलिस ने ट्रेस कर ली है। अपने अधिवक्ता के माध्यम से वह कोर्ट से अग्रिम जमानत और हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे लेने की फिराक में है। बीच में पुलिस ने आरोपी सभासद के तीन गुर्गों को थार वाहन के साथ गिरफ्तार किया था, इनके पास से नेपाली मुद्रा भी मिली थी। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपी सभासद संजय पटेल के अलावा तीन आरोपियों की तलाश चल रही है। कोर्ट में पुलिस अपना पक्ष रखेगी।
-
इसके पूर्व भी पुलिस को दे चुका है चकमा
कप्तानगंज नगर के आरोपी सभासद संजय पटेल का महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर के अलावा नेपाल में लंबा नेटवर्क है। वहां पर एक कैसीनो भी अपने साथियों के साथ मिल कर चलता है, जिसमें महराजगंज जिले के भी कुछ युवक शामिल है। करीब आठ माह पूर्व पुलिस ने कप्तानगंज तक आरोपी सभासद के संरक्षण में संचालित जुआ के ठिकाने पर दबिश दिया था, इसमें मौके से कई लग्जरी वाहन बरामद हुआ था और दस लोग गिरफ्तार किए गए थे, इसमें संजय पटेल पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उस मामले में भी पुलिस उसे करीब एक महीने तक तलाश की, लेकिन वह उस समय भी नेपाल भाग निकला और कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर हाजिर हो गया था।
विज्ञापन



स्वाट टीम ने जुए के खेल का किया था भंडाफोड़
कप्तानगंज कस्बे में आरोपी संजय पटेल के संरक्षण में जुआ का खेल बड़े पैमाने पर होता था, यहां पर कुशीनगर के अलावा महराजगंज, गोरखपुर से भी लोग जुआ खेलने के लिए आते थे, इसकी लगातार शिकायत तत्कालीन एसपी संतोष कुमार मिश्रा को मिलती थी, वह कई बार उस समय थानाध्यक्ष रहे विनय सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था, लेकिन कार्रवाई के बजाए विनय सिंह एसपी को सूचना गलत देकर गुमराह कर दे रहे थे, कई बार दबिश देने की सूचना तक लीक हो गई थी। इसके बाद एसपी संतोष मिश्रा ने स्वाट टीम को भेजा था और दबिश में जुए का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें