फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा हिंदुस्तान, नहीं चलेगा भ्रष्टाचार

Sat, 05 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
अलीगढ़वा में एसएसबी के कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। सशस्त्र सीमा बल द्वितीय वाहिनी बीओपी धनौरा सहायक सेनानायक प्रभाकर कुमार वैदया व खुनुवां बीओपी के एसआई सुमंत सिंह के नेतृत्व में सतर्कता जागरुकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया गया। 
विज्ञापन

धनौरा बीओपी में एसएसबी के सहायक सेनानायक प्रभाकर कुमार वैदया के नेतृत्व में जवानों के साथ स्कूली बच्चे रैली निकाल कर गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली में बच्चें तख्ती पर लिखे स्लोगन त्रस्त जनता करे पुकार दूर करो अब भ्रश्टाचार, राश्ट्र व समाजहित में करे कार्य, जाग गया हिंदुस्तान नहीं चलेगा भ्रष्टाचार आदि का नारा लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ, अलताफ वानी, एसएन कन्नौजिया, धीरेंद्र, राकेश कुमार, धीरज, व छात्र सरताज, संदीप, मुस्लिम, हसन रजा, वसीम, गोलू, इशहाक, अजहर, संतोष, राहुल आदि मौजूद रहे।
वहीं खुनुवा बीओपी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत एसआई सुमंत सिंह के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर खुनुवां बाजार के विद्यार्थियों ने जवानों के साथ रैली निकाल कर लोगों को देश की सुरक्षा व व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामानंद गिरी, उमेश यादव, प्रधानाचार्य बुद्धिसागर पाठक, प्रवीण तिवारी, दिनेश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, प्रभुनाथ कसौधन, बहरैची बाबा, राजेंद्र कुमार, करार अहमद, श्यामलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें