फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की बदहाली के खिलाफ हाईवे जाम किया

Sat, 16 Dec 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पुलिस से नोझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढाई वर्षों से अधूरे एनएच-233 निर्माण को पूरा करने की मांग के  समर्थन में शनिवार को भाकियू के नेतृत्व में लोगों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। लिहाजा आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं की अगुवाई में जोगिया चौराहे के दुकानदार सड़क पर उतर आए। बांसी-नौगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक चले जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने दो माह में सड़क निर्माण पूरा कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा।  बदहाल एनएच-233 पर यात्रा के दौरान अब तक दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं। इसकी जिम्मेदारी सरकार व निर्माण एजेंसी की है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि अधूरे पड़े एनएच के निर्माण को जल्द पूरा किया जाए। सड़क से उड़ती धूल लोगों को बीमार बना रही है। धूल के कारण लोगों के आंखों की रोशनी जा रही है तो वहीं गड्ढे के कारण यात्रा करने वालों के कमर में दर्द सहित प्रकार की बीमारी हो रही है।
विज्ञापन

कहा कि कुछ माह पहले ही सड़क के गड्ढे के कारण एक शिक्षिका की बाइक से गिरकर मौत हो गई थी। लोग इस मार्ग से गुजरने में भी कतरा रहे हैं। सड़क को ढाई वर्ष से उखाड़कर फेंक दिया गया है। लेकिन सड़क बनाने पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। कहा कि अगर सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर नंदप्रकाश मौर्य व सीओ बांसी को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने ककरहीं पुल से जोगिया थाने तक करीब दो किमी की सड़क का दो माह में निर्माण कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। कहा कि तय समय के भीतर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आगे सड़क पर ही महा पंचायत लगाई जाएगी। इस दौरान अब्दुल वसीम, कृष्णचंद, अरुण कुमार पांडेय, कन्हैया जायसवाल, शैलेंद्र मिश्र, विष्णु जायसवाल, मनीष मिश्र, रवि जायसवाल, राकेश सिंह, तौफिक अहमद, रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें