फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय बॉर्डर पर होने से नेपाल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारत-नेपाल के मैत्री संबंध को और मजबूत करने की दिशा में लुंबनी विकास कोष के निवर्तमान कार्यकारिणी सदस्य राजेश ज्ञावाली ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से शिष्टाचार भेंट की।
राजेश ज्ञावाली ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के नेपाल बॉर्डर पर स्थित होने से नेपाल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करना आसान है। उनकी सुगमता के लिए अब आवश्यकता है कि अलीगढ़वा बॉर्डर को भारत-नेपाल आवागमन के लिए खोल देना चाहिए, जिससे नेपाल के विद्यार्थी अपने वाहन से विश्वविद्यालय तक आ-जा सकें। यदि बॉर्डर खुलता है तो इससे जहां शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा, वहीं इस क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के तमाम अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नेपाल और भारत दोनों देश के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है, अभी वर्तमान में नेपाल के बहुत से विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नेपाल के विद्यार्थियों के सुविधा के अलग से नेपाल के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास भी संचालित है। उन्होंने बताया विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह से मिलकर नेपाल के विद्यार्थियों के लिए भी छात्रवृत्ति के लिए भी अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कुलपति ने कहा कि जितना भी सम्भव होगा पूरा मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के शिक्षा के दृष्टिगत ही इस विश्वविद्यालय का निर्माण इस बॉर्डर क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें