फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव के मुख्य मार्ग पर लटक रहा हाई वोल्टेज बिजली तार

Tue, 01 Aug 2023 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के हसवापार गांव के टोला लमुही में जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाई वोल्टेज बिजली का तार लगभग एक वर्ष से लटक रहा है, जिससे आने जाने वाले वाहनों के उनके चपेट में आने की खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव के भगवान दास, हरि मिश्र, रामचंद्र, हीरा लाल, बड़कू चौरसिया आदि लोगों ने बताया कि लमुही गांव की आबादी लगभग एक हजार से ऊपर है। गांव के अंदर भी कई जगह लटकते एवं जर्जर तारों की समस्या बनी है। जिससे आय दिन बिजली से फाल्ट की समस्या आती रहती है। लोगों ने जल्द तार को ऊपर करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें