बेंवा मुस्तफा में अब्बास डे पर मजलिस को संबोधित करते मौलाना शाकिर अब्बास
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बेंवा मुस्तफा में सोमवार की रात में अब्बास डे का आयोजन किया गया। शायर नफीस हल्लौरी, सावन हल्लौरी, बेताब हल्लौरी, शहजादा तस्कीन वारसी आदि ने इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की शान में कलाम पेश किया।
नफीस हल्लौरी ने पढ़ा कि गाजी अलम चूम के कह उठे फरिश्ते-जन्नत की हवा और है परचम की हवा और। इसके बाद संतकबीरनगर से आए मौलाना शाकिर अब्बास ने मजलिस को संबोधित किया। कहा कि इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास बहुत बहादुर व ताकतवर थे। कर्बला में इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ी। आस-पास के गांवों से आए अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी व मातम किया। इस दौरान अबरार हुसैन, अंसार हुसैन, मुहम्मद अकरम, शब्बर रजा, अशफाक, सरफराज, हैदर रजा आदि मौजूद रहे।