फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छतों के बगल से गुजर रहे हाई टेंशन तार, हादसा होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेसरहा ब्लॉक के बनैहती करहवा गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के बनैहती-करहवा गांव में कई घरों के छतों के बगल से हाई टेंशन तार गुजरा है। कई लोग तार के संपर्क में आकर जख्मी भी हो चुके हैं। लोगों में हादसे को लेकर डर बना हुआ है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी बेखबर हैं।
गांव निवासी अनवर अली व मजनू ने स्वयं के खर्चे से लोहे का एंगल लगाकर हाई टेंशन तार को छत से दूर किया है। ताकि वह हादसे से बच सकें। कुछ दिनों पूर्व दो बकरियां हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस कर मर गईं। गांव में कुछ स्थानों पर बिजली व्यवस्था जर्जर भी हैं। वहां लकड़ी के खंभों से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव के गुरु प्रसाद, चंद्रिका, अजीत, जय हिंद त्रिपाठी, मोहम्मद अली आदि का कहना है कि कई बार ट्रांसफाॅर्मर से आवाज के साथ चिंगारी भी निकलती है, जिससे हम सहम जाते हैं, और घर छोड़कर दूर चले जाते हैं। निगम से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी नहीं है। अगर समस्या हो तो विभाग में इसकी लिखित शिकायत करनी चाहिए। कुछ लोग तार गुजरने के बाद अतिक्रमण की दृष्टि से घर बनवा ले रहे हैं। इसलिए ऐसी समस्या पैदा हो रही है।
-कृष्ण कुमार, अवर अभियंता, खैरटिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें