फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटगवा गांव की है घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटंगवा गांव में सोमवार को संग्दिध हाल में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के भटगवा गांव निवासी सल्लन का पुत्र फिरोज (19) पुत्र सल्लन सोमवार दोपहर को अपने दादा कल्लन के पुराने घर पर गया। जहां से काफी देर तक वापस नहीं लौटा। उसी घर के पास छत पर कुछ बच्चों ने खेलते समय टूटे दरवाजे से जब युवक को फंदे से लटकता हुआ देखा तो इसकी सूचना अन्य लोगों लोगों को दी। जिन्होंने मामले के संबंध में परिजनों को सूचित किया। घर वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वह छत के हुक में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखते ही लोग सन्न रह गए तथा मृतक के घर पर मातम पसर गया। उसे जमीन पर उतार कर स्थानीय एक डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित किया गया। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार राय ने बताया कि मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और ना ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें