फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर की छतों के बगल से गुजर रहे हाईटेंशन तार, हादसे का डर

Sun, 16 Jun 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के बनैहती करहवा गांव में कई घरों के छतों के बगल से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। कई लोग तार के संपर्क में आकर जख्मी भी हो चुके हैं। आगे भी हादसें से का डर बना हुआ है। लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बनैहती करहवा गांव में लोगों के घर के छत के बगल से ही बिजली का तार गया हुआ है। ऐसे में कई लोग उसके संपर्क में आने से घायल भी हो चुके हैं। गांव निवासी अनवर अली व मजनू ने अपने स्वयं के खर्चे से लोहे का एंगल लगाकर हाईटेंशन तार को अपने छत से थोड़ा दूर किया है। जिससे वह हादसे से बच सके। लगभग कुछ दिनों पूर्व दो बकरियां हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस कर मर गई। गांव में कुछ स्थानों पर बिजली व्यवस्था जर्जर लकड़ी के खंभो पर टिकी है। गांव की गुरु प्रसाद, चंद्रिका, अजीत, जयहिंद त्रिपाठी, मो. अली आदि लोगों का कहना है कि कई बार ट्रांसफार्मर से आवाज के साथ चिंगारी भी निकलती है। जिससे हम लोग सहम जाते हैं और घर छोड़कर दूर चले जाते हैं। इस संबंध में अवर अभियंता खैरटिया कृष्ण कुमार का कहना है कि जानकारी नहीं है। अगर समस्या हो तो विभाग में इसकी लिखित शिकायत करना चाहिए। कुछ लोग तार गुजरने के बाद अतिक्रमण की दृष्टि से घर बनवा ले रहे हैं। इसलिए ऐसी समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें