फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब बेड के अभाव में गोरखपुर रेफर नहीं होंगे बच्चे

Sat, 15 Jun 2024 05:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेगा एसएनसीयू में बेड का दायरा
विज्ञापन

18 के बजाए अब 24 बेड का हो जाएगा एसएनसीयू वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे अब बेड के अभाव में नवजात शिशुओं को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर नहीं करना पड़ेगा। जबकि इससे शिशुओं के तीमारदार को भी सुविधा मिलेगी।
भीषण गर्मी में छोटे बच्चों में गर्मी से होने वाली बीमारी बढ़ गई है। इससे मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एसएनसीयू वार्ड में बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिस क्रम में स्टाेर में रखे हुए बेड को मरम्मत करवाकर उसे एसएनसीयू वार्ड में रखवाया जाएगा। जिसके लिए प्राचार्य ने विभाग को निर्देश दिया है। जबकि अभी तक बेड नहीं होने से शिशुओं के परिजन को प्राइवेट अस्पताल व गोरखपुर मेडिकल काॅलेज लेकर जाना पड़ता था। जिससे रास्ते में अप्रिय घटना होने का भी आशंका बनी रहती थी। लेकिन अब शिशुओं को मेडिकल कॉलेज में ही बेहतर सुविधा मिलेगी। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोर में रखे बेड को एसएनसीयू वार्ड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। इसमें यदि किसी भी प्रकार की समस्या है तो उसे तत्काल सही करवाकर शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. राजेश मोहन, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें