भनवापुर। डुमरियागंज स्थित राप्ती तट के पास बने मंगल भवन के रास्ते पर हाईटेंशन तार लगा दो बिजली के पोल लोगों के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं। हादसे के डर से लोग हमेशा आशंकित रहते हैं।
यहां वैवाहिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटती है। स्थानीय स्तर से समाधान न होने पर उर्जा मंत्री से इसे हटवाने की मांग की गई है।
इटवा रोड पर राप्ती तट के पास नगर प्रशासन के देखरेख में करीब चार करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर मंगल भवन का निर्माण कराया गया। शादी-विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत तो मिली लेकिन वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन से हादसे का भी खतरा बना रहता है।