फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईस्कूल के छात्र को जबरन पिलाई शराब, विरोध पर मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खुखुंदू गांव के पईलहां मोहल्ले में हाईस्कूल के 17 वर्षीय छात्र को पड़ोसियों ने बागीचे में बुलाकर जबरन शराब पिला दिया। मामले की जानकारी जब छात्र की मां को हुई तो उसने विरोध जताया। आरोप है कि मनबढ़ों ने मिलकर मां-बेटे की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तो आरोपी घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। खुखुंदू पईलहां मोहल्ला निवासी सोनमती देवी पत्नी रामाशीष गुप्ता का कहना है कि दो दिन पहले पड़ोस के कुछ युवक हमारे बेटे पवन गुप्ता को घर से बुलाकर बागीचे में ले गए और वहां ले जाकर उसे जबरन शराब पिलाई। जिससे पवन बेसुध होकर बागीचे में गिर पड़ा। जब इसकी जानकारी हुई तो मैं तत्काल मौके पर पहुंची और उसे मारने-पीटने लगी तो उसने पड़ोस के कुछ युवकों पर जबरन शराब पिलाने की बात बताई। इसके बाद मैं आरोपी युवकों से पूछने गई तो वह उल्टे मुझे मारने-पीटने लगे। इतना ही नहीं इसके बाद बेसुध पड़े बेटे पवन को भी बागीचे में जाकर मारा-पीटा। तत्काल घटना की शिकायत 112 पुलिस से की। पुलिस की गाड़ी पहुंची तो सब इधर-उधर भाग निकले। थाने में तहरीर दी हूं। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें