फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर हाई अलर्ट, हुई पेट्रोलिंग

Mon, 03 Oct 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बनबसा सीमा निरीक्षण को पैदल चलते डीआईजी पीएस सैलाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपिलवस्तु। पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की ओर आतंकी ठिकानों पर हमला कर 40 से अधिक आतंकियों को मार गिराने के बाद पाक के तल्ख रवैया और सोमवार की सुबह पाक की तरफ से किए गए हमले के बाद सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा पार से हर आने-जाने वाले शख्स की एसएसबी ने सोमवार को सघन तलाशी ली। सीमा पर 24 घंटे पेट्रोलिंग का निर्देश जारी कर दिया गया है। सीमा पर एसएसबी जवानों के अलावा सुरक्षा एजेंसियां सीमा की निगेहबानी में लगी हुई है।
विज्ञापन

नेपाली खुली सीमा का फायदा उठाकर पाक अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में कामयाब हो इसे ध्यान में रखते हुए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार को सीमा क्षेत्र के हर कच्चे- पक्के मार्ग पर हर आने-जाने वाले शख्सों की एसएसबी द्वितीय वाहिनी के जवानों ने अलीगढ़वा, ठकुरापुर, करमहवा, पोखर भिटवा, गौरा, गौरी, बजहा, रामनगर, मटियारिया, पकड़िहवा, खुनुआ, कोटिया सहित अन्य स्थानों पर रोक तलाशी ली। सीमा पर पेट्रोलिंग की जा रही है। सुरक्षा के मददे नजर 24 घंटे पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें