जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
लॉकडाउन में राशन और मेडिकल की असुविधा पर पीड़ित जानकारी दें
डीएम ने कहा, गैर राज्यों से जिले में आने के लिए शासन स्तर का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में दूसरे प्रांतों या जनपदों में फंसे जिला वासियों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों को राशन और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी शिवराज सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अन्य प्रदेशों में फंसे लोग उनके मोबाइल 9936171154 पर कॉल कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। इनके साथ ही सुरेश प्रसाद मोबाइल नंबर 9918569629, पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर 9450553886, ध्रुव कुमार त्रिपाठी मोबाइल नंबर 9984080599 को भी कॉल कर मदद मांग सकते हैं।
प्रदेश में ही दूसरे जिले में फंसे व्यक्ति पीतांबर यादव मोबाइल नंबर 9454648876, सतीश चंद्र मोबाइल नंबर 9838428899, अखिलेश कुमार मोबाइल नंबर 9565061519 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि गैर राज्यों अथवा जनपदों में फंसे लोगों के जिले में आने का निर्णय शासन के स्तर से कोई आदेश मिलने पर ही लिया जाएगा।