फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट पहने मिला बाइक सवार बच्चा

विज्ञापन
उसका पुलिस ने हेलमेट पहने बाइक सवार युवक व बच्चे से हाथ मिलाकर पुलिस टीम ने हौंसला बढाया - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
हेलमेट पहने मिला बाइक सवार बच्चा
विज्ञापन

उसका बाजार। पुलिस ने तेतरी तिराहे पर रविवार को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में एक बाइक सवार स्वयं व अपने पांच वर्षीय छोटे बच्चे को हेलमेट पहनाकर ले जा रहे थे। इसे देखकर लोगों ने बाइक सवार की काफी सराहना की। उसका थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने सुरक्षा के प्रति जागरूकता को देख बाइक सवार तेतरी बुजुर्ग निवासी नागेश्वर नाथ पांडेय से लोगों को सीख लेने की सलाह दी। कहा कि अगर सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें तो काफी हद तक दुर्घटना को रोका जा सकता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यातायात सप्ताह के अंतर्गत चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान में आठ वाहनों से 28 सौ रुपये समन शुल्क की वसूली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें