फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी गोशाला महरिया : 15 पशुओं के मरने के बाद तीन पशु और बीमार

विज्ञापन
महरिया गोशाला पर पशु का इलाज करती पशु विभाग की टीम - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
स्थायी गोशाला महरिया : 15 पशुओं के मरने के बाद तीन पशु और बीमार
विज्ञापन

चार न्याय पंचायत के 81 सफाई कर्मी लगाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्थायी गोशाला महरिया में 15 पशुओं की मौत के बाद रविवार को तीन और पशुओं की स्थिति बेहद खराब थी। जिम्मेदारों की गैरमौजदूगी में चार न्याय पंचायत के 81 कर्मी सफाई व्यवस्था में जुटे तो रहे, लेकिन वह भी केवल खानापूर्ति करते नजर आए। पशु पालन विभाग की टीम बीमार गायों के इलाज में जुटी थी। लेकिन खास बात यह रही है कि इतनी बड़ी सफाईकर्मियों की फौज, गोशाला को पूरी तरह से साफ नहीं कर सकी।
15 गायों की मौत के बाद डीएम दीपक मीणा ने सेक्रेट्री चंद्रशेखर सिंह को निलंबित करते हुए प्रधान जगदीश जायसवाल को निलंबित करने की बात कह चुके हैं। इसके अलावा सदर एसडीएम देवेश गुप्ता, सीवीओ डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह व बीडीओ राजकुमार वर्मा को नोटिस जारी किया है। वहीं, एडीओ पंचायत राजेंद्र गुप्ता को निलंबित करने के लिए पत्र लिखने के बात कही है। इसके बाद भी महरिया गोशाला की स्थिति सुधर नहीं रही है। रविवार को गोशाला में पशु केवल सूखा भूसा खाते नजर आए। इसके अलावा सफाई करके गोबर को पशुओं के ही बगल में रखकर छोड़ दिया गया है। रविवार को एसडीएम कुछ देर के लिए गोशाला तो जरूर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद ही वह मौके से चले आए। इसके बाद सफाई में लगे कर्मी पूरे दिन टाल-मटोल करते नजर आए। जबकि डीएम ने बीडीओ को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। लेकिन बीडीओ गोशाला पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाए। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि बीडीओ के खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव को सीबीओ और डिप्टी सीबीओ की लापरवाही के बारे में बताया गया है। इनके खिलाफ नोटिस भी जारी किया गया है। गोशाला में बेहतर इंतजाम के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही जांच के लिए एडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 66
गोशालाओं में व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बांसी। एसडीएम शिवमूर्ति सिंह ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बनगडोरी व तुरसिया स्थित गोशालाओं का औचक निरीक्षण रविवार को किया। एसडीएम ने कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। रविवार दोपहर एसडीएम शिवमूर्ति सिंह बनगडोरी गोशाला पर पहुंचे जहां कुल 46 गोवंश पशु मौके पर मिले। चारा भूसा और उनके खाने की व्यवस्था को देख वे संतुष्ट हुए। कमियों को सुधारने का निर्देश दिया। वे ग्राम तुरसिया पहुंचे, जहां कुल 146 गोवंश के रखरखाव की व्यवस्था थी। यहां चारा भूसा और तमाम सुविधाएं ठीक-ठाक मिली। एसडीएम ने संतोष जाहिर किया व साफ सफाई के अलावा जो भी थोड़ी बहुत खामी थी उसे ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सेक्रेटरी आशुतोष मिश्रा, अनुपम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें