फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नगर चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Tue, 30 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा कार्यालय में सोमवार को आयोजित नगर चौपाल ''''नगर की समस्या, नगर में समाधान'''' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिशाषी अधिकारी ऋचा सिंह व चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने समाज कल्याण और चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त 30 शिकायतों में से 20 का मौके पर समाधान हो गया। वहीं, शेष 10 शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। नगर चौपाल में आए फरियादियों को आश्वस्त किया गया कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि नगरवासियों की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए जो भी आवेदन किए गए, उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। इस दौरान मंटू पांडेय, अजय सोनी प्रमोद गौतम, चंद्रपाल, दिनेश, दुर्गेश, पंचराम, गोविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें