बाढ़ प्रभावित इलाकों पर विशेष ध्यान दें स्वाथ्यकर्मी
-सीएचसी बेवां में बैठक, लोगों को जागरूक करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। बाढ़ समाप्त होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को सीएचसी बेवां में हुई बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई।
अधीक्षक डॉ. श्रवण तिवारी ने सभी सीएचओ को निर्देशित करते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करने का आह्वान किया। कहा कि बीमारियों से बचने के लिए घरों के पास पानी इकठ्ठा न होने दें और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दें। सभी को फर्स्ट रिफरल यूनिट सेंटर, विशेष टीकाकरण कार्यक्रम, हेड काउंट सर्वे, परिवार नियोजन कैंप ,एमसीडी कार्यक्रम जन आरोग्य समिति एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों स्वास्थ्य शिविर, साफ सफाई एडवोकेसी, मौसमी बीमारी पर जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक पैदा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बीएमसी शोएब अख्तर, बीसीपीएम वीरेंद्र यादव , विरेंद्र विक्रम सिंह, विपिन मिश्रा, इरफान अहमद, अनीता, पूजा, प्रियंका, सविता, स्नेह लता आदि की मौजूदगी रही।