भड़रिया पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
एक बच्ची की मौत, कई बुखार से पीड़ित होने पर पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भड़रिया गांव में एक बच्ची की मौत हो जाने और कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। लोगों का चेकअप किया। कुछ लोग वायरल फीवर से पीड़ित मिले।
भड़रिया गांव के कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि कई बच्चों को बुखार है। जिस पर भड़रिया गांव में रविवार दोपहर सीएचसी बेंवा से टीम भेजी गई। टीम में डॉ. अनवारूल हक, फार्मासिस्ट चंद्रप्रताप सिंह शामिल रहे। स्वास्थ्य टीम के सदस्य ने घर-घर जाकर गांव के विवेक सोनी, नेहा, रूबी, अरविंद, सुनीता, नंदिनी, राजकुमारी, कमला देवी, प्रिंस, रतन कुमार, मजीबुल्लाह, रीता सहित 50 लोगों की जांच की गई, जिसमें आधा दर्जन लोग वायरल फीवर से ग्रसित पाए गए। इन लोगों को रोग से बचाव के लिए जागरूक किया गया। संवाद