केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वास्थ्य शिविर में 200 छात्रों की सेहत की हुई जांच
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की सेहत की जांच करके जरूरी सलाह दे रही है।
प्राचार्य अश्वनी कुमार राय ने बताया कि परीक्षण में छात्रों का वजन, लंबाई और रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच कर रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि छात्रों के स्वास्थ्य स्तर में समुचित सुधार हो सके। वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहें और सुचारु ढंग से पढ़ाई-लिखाई कर सकें। परीक्षण प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी। इस दौरान विद्यालय में पंजीकृत 707 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।