फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेले में स्वास्थ्य परीक्षण कर दी जरूरी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। खेसरहा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकुर में दोपहर दो बजे तक कुल 20 मरीज दवा लेने पहुंचे। इसमें दस मरीज उल्टी-दस्त के, चार मरीज बुखार के, चार त्वचा से संबंधित, दो मरीज सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉ. नीरज ने बताया धूप में दवा कराने आए मरीजों को ओआरएस का घोल दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. नीरज ने बताया कि बदलते मौसम एवं तेज धूप की वजह से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। लोगों को अपने खानपान एवं सेहत के रखरखाव पर ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार श्रीवास्तव, एलटी ज्ञानेंद्र नाथ, वार्डबॉय एजाज अहमद, एलए बिसंभर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह बांसी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहा डीह में 10 मरीज स्वास्थ्य से संबंधित दवा लेने अस्पताल पहुंचे। डॉ. एस. गयासुद्दीन ने बताया कि धूप में आए सभी मरीजों को ओआरएस का घोल के दिया गया। उसके बाद सेहत से संबंधित दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें