फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में हुई 149 मरीजों की जांच, मिलीं दवाएं

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के टिकरिया स्थित अरबिया मिफताहूल उलूम पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर मे? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में हुई 149 मरीजों की जांच, मिलीं दवाएं
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरिया स्थित मदरसा अरबिया मिफ्ताहुल उलूम में बुधवार को लगे निशुल्क मेडिकल कैंप में 149 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के चिकित्सा अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार तिवारी की अगुवाई में मदरसा अरबिया मिफ्ताहुल उलूम टिकरिया में कैंप लगाया गया। मदरसे में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई एवं आवश्यक दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बच्चों के वजन और लंबाई की माप की गई। कमजोर बच्चों को आयरन फोलिक एसिड कैल्शियम, विटामिन, अल्बेंडाजोल आदि दवाएं वितरित की गईं। ग्रामीणों को बीएमसी यूनिसेफ शोएब अख्तर की ओर से बाल स्वास्थ्य पोषण माह, नियमित/कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान सुफियान अख्तर नदवी, डॉ उमैया यासमीन, चीफ फार्मासिस्ट सीबी सिंह, स्टाफ नर्स रीता दिवाकर, एएनएम गीता, दुर्गेश कुमार, वीरेंद्र, विक्रम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें